अल्मोड़ा: जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार आज कोविड-19 हेतु जिला स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद मुख्यालय एवं परगना क्षेत्र अल्मोड़ा के अन्तर्गत कस्बोंध्ग्रामीण क्षेत्रों के सभी दुकानदारों पेट्रोल पम्प मालिक स्वयं भी मास्क का प्रयोग करते हुए ग्राहकों से भी मास्क का प्रयोग करने की अपील करें।
बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ‘‘मास्क नहीं तो सामान नही‘‘ व्यवस्था को जनपद मुख्यालय एवं परगना अल्मोड़ा अन्तर्गत कस्बोंध्ग्रामीणों क्षेत्रों में लागू किया जाय जिस पर उपस्थित सभी लोगो द्वारा सहमति प्रदान की गयी। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा अवगत कराया गया कि ‘‘मास्क नहीं तो सामान नही‘‘ स्लोगन को नगरपालिका परिषद् अल्मोड़ा एवं अल्मोड़ा दुग्ध संघ के दुग्ध वितरण वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय जिससे आम जनमानस में कोविड-19 संक्रमण के बचाव के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में तहसीलदार संजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक एन0डी0 जोशी, उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल प्रतेश कुमार पाण्डे, उप सचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, कमल भटट मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मास्क का प्रयोग करने की अपील करें
Related Posts
-खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का संगम बना वार्षिक खेल दिवस
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score मसूरी,। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और…
कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने राज्यपाल से की भेंट
12 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मंगलवार को लोक भवन में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने शिष्टाचार भेंट की।…

