देहरादून,। स्थानीय दर्शनलाल चौक स्थित श्री पंचायती मंदिर में नगर की सात घटक ब्राह्मण संस्थाओं के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की प्रक्रिया महासंघ के विद्वान अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम जी ने सम्पन्न कराईघ्।
यज्ञ में शामिल विद्वान पंडित समाज ने अपने इष्टदेव श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के बताए मार्ग व संदेश पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके जन्मोत्सव को विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया वहीं प्रदेश में चार धाम यात्रा सकुशल संपन्न होने की ईश्वर से कामना की गई। महासंघ के संरक्षक पंडित लालचंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी अवतार हैं, उन्होंने जनकल्याण के लिए कार्य किए वहीं आतत ईयों के समूल नाश के विरुद्ध अपना फरसा चलाया।
महासंघ के मुख्य संरक्षक एस पी पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में तेजी से भगवान परशुराम जी के प्रति धार्मिक मान्यता बढ़ रही है। युवा समाज उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को जानने का उत्सुक है। उनके चिरंजीवी होने व कल्कि अवतार को युद्ध कला का प्रशिक्षण देने की भविष्यवाणी के प्रति जिज्ञासु हैंघ्। इस अवसर पर मुख्यरूप से संरक्षक पंडित शशि शर्मा, पंडित थानेश्वर उपाध्याय, पंडित रामप्रसाद उपाध्याय, पण्डित शालिग राम शास्त्री, डॉ. वी डी शर्मा, महासचिव, एस एन उपाध्याय, विधि सलाहकार, समाजसेवी अशोक वर्मा, उमा नरेश तिवारी, रूप चंद शर्मा, पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष, रेनू रतूड़ी, पंडित सोमदत्त शर्मा, पवन त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
Related Posts
मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को…
उपभोक्ता हित, बेहतर विद्युत सेवाएं एवं कार्मिक कल्याण यूपीसीएल की प्राथमिकताः एमडी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। प्रबंध निदेशक यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी ने कहा कि उपभोक्ता हित, बेहतर विद्युत सेवाएं एवं कार्मिक कल्याण यूपीसीएल की प्राथमिकता…

