रुड़की:मंगलौर में हुए सिलेंडर विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकार की तरफ से अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में पीड़ित परिवारों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। साथ ही हादसे की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मंगलौर में करीब 1 महीने पहले बालाजी स्वीट्स में सिलेंडर विस्फोट हो गया था।
विस्फोट में अब तक तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाकी दर्जनों घायल लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। वहीं अभी तक पुलिस ना तो रेस्टोरेंट मालिक की गिरफ्तारी कर पाई है और ना ही मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मुआवजा मिला है। हादसे के शिकार मंगलौर निवासी मृतक अशरफ अंसारी का परिवार अभी भी सदमे से उबर नहीं पाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका पालन पोषण करने वाला हादसे का शिकार हो गया और सरकार की तरफ से आज तक कोई मुआवजा नहीं मिल पाया है। मृतक अशरफ अंसारी की पांच बहनें हैं और पिता विकलांग हैं। घर में दो साल का मासूम बेटा भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आर्थिक सहायता भी नहीं मिल पाई है। वहीं इस पूरे मामले में मंगलौर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने पीड़ितों की आर्थिक मदद नहीं की, जो सरकार के उदासीन रवैये को दर्शाता है।
सिलेंडर विस्फोट घटना के पीड़ितों को आज तक नहीं मिला मुआवजा
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

