खटीमा,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन एवं वीरेंद्र मौर्य की माता (स्व0 सुन्दरी देवी 92वर्ष) के निधन पर उनके आवास में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढांढस बधाया व मृत आत्माओ की शान्ति की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री, अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं व जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
Related Posts
अग्नि सेवा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रुद्रप्रयाग,। जनपद में मंगलवार से “अग्नि सेवा सप्ताह-2026” का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। यह अभियान 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।…
पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने किया केदारपुरी का व्यापक निरीक्षण
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रूद्रप्रयाग,। 22 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा से…

