देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार देर शाम देहरादून स्थित गढ़ी कैंट बाज़ार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से नए जी.एस.टी. स्लैब के बारे में सुझाव व फीडबैक लिया तथा उनसे आम जनता को घटे हुए जी.एस.टी. दरों की जानकारी देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर जी.एस.टी. दरों में कमी की है। “नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी” के रूप में शुरू की गई यह पहल जनता को राहत देने के साथ ही व्यापार और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से संवाद कर कहा कि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वदेशी को प्राथमिकता देने से हमारे किसान, कारीगर और छोटे व्यापारी सशक्त होंगे। इसके साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां के स्थानीय उत्पाद देशभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट बाजार में व्यापारियों व आमजन से संवाद किया
Related Posts
द पेसल वीड स्कूल ने अंडर-17 का खिताब जीता
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। द पेसल वीड स्कूल में आयोजित आईपीएससी इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के भव्य समापन समारोह में उत्साह की लहर,…
अधिवेशन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score रुड़की,। बीएसएम इंटर कॉलेज, रुड़की में आयोजित अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश की शिक्षा…

