शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम)भाजपा हिमाचल प्रदेश की एक विशेष बैठक आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भवन निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्रा राजू उपस्थित रहे उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा एवं प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी विशेष रूप में उपस्थित रहे।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किस प्रकार से जिला मुख्यालयों का निर्माण होगा उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई बैठक में अनेकों संगठन के विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद , सह मीडिया प्रभारी करण नंदा एवं कपिल सूद उपस्थित रहे ।

