70 / 100 SEO Score

National: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। आज वह बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद कल बुधवार को राष्ट्रपति लाहौल-स्पीति जिले के रोहतांग स्थित अटल सुरंग का दौरा करेंगी। वह अटल टनल का दौरा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले जून 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका दौरा किया था।