81 / 100 SEO Score
Sports: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (वनडे, टी20 और टेस्ट) की कप्तानी छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि इसमें उनके कई वर्षों की यादें, भावनाएं और बलिदान जुड़े हैं। स्पष्ट किया गया है कि यह उनके संन्यास (रिटायरमेंट) की घोषणा नहीं है। वह एक खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के लिए आगे भी खेलना जारी रखेंगी। इसी के साथ उनका  13 साल की कप्तानी का सफर खत्म हो गया।