देहरादून,। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में मा. स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना के सेवा प्रदाता अस्पतालों के दावों का यथा समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पर्वतीय जनपदों में संचालित अस्पतालों को आयुष्मान के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी जरूरी बताया।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना आम जन मानस के जीवन से जुड़ी है। इसको बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु सभी को बहुत गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने अस्पताल की ओर से आने वाले उपचार के दावों का यथा समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में बजट की स्थितियां स्पष्ट करने हेतु मंत्री ने फिर से वित्त के अधिकारियों से संयुक्त बैठक के निर्देश दिए।
उन्होंने परिवार रजिस्टर से आयुष्मान कार्ड बनाने की औपचारिता शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में आयुष्मान के संतुलित पैकेज मास्टर तैयार करने, पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों को प्रोत्साहित करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी, निदेशक वित्त अभिषेक आनंद आदि मौजूद रहे।
अस्पताल के दावों का यथा समय हो निस्तारणः स्वास्थ्य मंत्री
Related Posts
मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’…
मेहुंवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, जाखन और कुठाल गेट क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई
12 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी…

