देहरादून,। आगामी त्योहारों की खुशी में आईडीबीआई बैंक ने 22 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक एक विशेष रिटेल लोन उत्सव शुरू किया है। बैंक के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ बैंक ऐसा दोस्त जैसा की ब्रांड फ़िलॉसफ़ी के अंतर्गत आईडीबीआई बैंक ने हाउसिंग लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन, प्रॉपर्टी पर लोन और पर्सनल लोन आदि पर विशेष ऑफर पेश किए हैं। रिटेल लोन उत्सव को भारतीय परिवारों की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है ताकि वो त्योहारों के शुभ अवसर पर अपनी जीवनशैली और वित्त से संबंधित जरूरतों को पूरा कर सकें। आईडीबीआई बैंक का रिटेल लोन उत्सव भारत के 29 राज्यों के 156 जिलों में बैंक की 310 शाखाओं पर चल रहा है।
आईडीबीआई बैंक के डीएमडी, सुमित फक्का ने कहा रिटेल लोन उत्सव त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों के साथ हमारा जुड़ाव मज़बूत करेगा। इस उत्सव में हम ग्राहकों को अनुकूलित विशेषताओं और आकर्षक शर्तों तथा सुगम प्रोसेसिंग के साथ लोन प्रदान कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को नई शुरुआत का आनंददायक और समृद्ध अनुभव प्रदान करना है।
आईडीबीआई बैंक की 310 शाखाओं पर रिटेल लोन उत्सव हुआ शुरू
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

