देहरादून,। आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी काला दिवस के तहत देहरादून में प्रदर्शन किया। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां दीनदयाल पार्क में एकत्र हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय तक रैली निकाली।
रैली तहसील चैक और दून अस्पताल मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां आशा कार्यकत्रियों ने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उसे संबंधित स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो मानदेय में अपेक्षित वृद्धि की है और न ही इंसेंटिव बढ़ाया गया है। उन्होंने आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करने और सभी लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं, जिनका संगठन लगातार विरोध करता रहेगा। यूनियन ने मांग की कि आशा कार्यकत्रियों और फैसिलिटेटर्स को ग्रेड-3 कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाए। नियमितीकरण तक उन्हें निश्चित वेतन दिया जाए और ईएसआई, ईपीएफ, ग्रेच्युटी एवं पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आशाओं से लगातार नए-नए कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन उनके पारिश्रमिक और सुविधाओं में कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, प्रत्येक माह समय पर भुगतान, मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों में आशा विश्राम कक्ष उपलब्ध कराने की भी मांग की।
सभा को सीटू के प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनमोहन रौतेला, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, सचिव अभिषेक भंडारी, आशा यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष कलावती चंदोला, महामंत्री लोकेश देवी और जिलाध्यक्ष सुनीता चैहान ने संबोधित किया। इस दौरान नीरज यादव, रतना देवी, सीमा, इंदू रावत, अनीता भट्ट, आरती बरमोला, रामा, कल्पेश्वरी, सुधा, रजनी गैरोला, मंजू बिष्ट, उषा रावत, हेमलता, मंजू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
आशा कार्यकत्रियांें ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन
Related Posts
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 आयोजित
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में…
पाँच पुलिसकर्मियों एवं पाँच पर्यावरण मित्रों को सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मानित
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।…

