72 / 100 SEO Score
International: फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे बात की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान स्मित मच्छार को इजरायल, भारत और पूरी दुनिया का हीरो बताया। नेतन्याहू ने पायलट स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित मच्छार से कहा, “मैं चाहूंगा कि कैप्टन स्मित और पीएम मोदी हमारे स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की लौ थामे रहें। यह हमारा सबसे बड़ा सम्मान है। हम आमतौर पर इसे इजरायली नागरिकों के लिए रखते हैं, लेकिन इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको गले लगाएंगे।”