देहरादून,। नशा मुक्ति अभियान पर केंद्र सरकार के साथ उत्तराखंड तेजी से कदमताल कर रहा है। हारेगा नशा, जीतेगा युवा का ध्येय उत्तराखंड का ध्येय वाक्य है। चिंतन शिविर में मंगलवार को उत्तराखंड ने अपने प्रयासों को प्रभावी ढंग से सामने रखा, तो केंद्र सरकार से भरपूर सराहना मिली।
एक खास सत्र के दौरान उत्तराखंड का पक्ष समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद ने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाएं दूसरे देशों से भी मिलती है। अपने कई राज्यों से भी हम सीमाएं साझा करते हैं। ऐसे में नशा मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन में चुनौती है। इसके बावजूद, राज्य सरकार प्रभावी ढंग से इस अभियान को चला रही है। उन्होंने बताया कि सीएम और सीएस स्तर पर इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान भी इस अभियान से संबंधित प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा, त्योहार हो या अन्य मौके उसके साथ भी इस अभियान को जोड़ा जा रहा है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने उत्तराखंड के प्रयासों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान और बाद में मीडिया से बातचीत में भी उत्तराखंड का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा-उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ही समाज कल्याण मंत्री है। इसलिए यहां पर पूरे मनोयोग से कार्य हो रहा है।
उत्तराखंड में हारेगा नशा, जीतेगा युवा
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

