देहरादून। एलईडी वीडियो डिस्प्ले के डिज़ाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीएसईरू 532850, एनएसईरू एमआईसीईएल) ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने समान/संबद्ध लाइनों में लगी कंपनियों की बाज़ार में उपस्थिति को बढ़ाने, नए बाज़ारों और प्रौद्योगिकियों तक पहुंच बनाने के लिए कंपनी के व्यवसाय का विस्तार करने हेतु अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
इसके अलावा, बोर्ड ने सदस्यों की मंज़ूरी के अधीन, 5 साल की अवधि के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट केटेगरी में कंपनी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में पेनुमाका वेंकट रमेश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। पीवी रमेश के पास एशिया पेसिफिक, यूरोप और अफ्रीका सहित क्षेत्रों में सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और कॉर्पाेरेट उद्यमों में 40 वर्षों से अधिक का वरिष्ठ कार्यकारी नेतृत्व है। उन्होंने भारत सरकार, आंध्र प्रदेश, यूएनओपीएस , यूएनएफपीए , आईएफएडी , विश्व बैंक और आरईसी लिमिटेड में उल्लेखनीय रूप से, आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, साथ ही उन्होंने इसकी लाभप्रदता को दोगुना कर दिया और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण धन जुटाया। रमेश के पास कॉर्पाेरेट, गवर्नेंस, पब्लिक और कॉर्पाेरेट फाइनेंस, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन फाइनेंसिंग में व्यापक विशेषज्ञता है। उनका नेतृत्व एनर्जी पहुंच और ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव को आगे बढ़ाने में सहायक रहा है। उन्होंने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड सहित प्रमुख निगमों को भी सलाह दी है, और विभिन्न संगठनों में विजिटिंग प्रोफेसर, सलाहकार और बोर्ड सदस्य के रूप में योगदान देना जारी रखा है।
हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसे ईस्टर्न रेलवे जोन के मालदा डिवीज़न से ईस्टर्न रेलवे के मालदा मंडल के अभयपुर स्टेशन पर सीआईबी के प्रोविज़न हेतु स्वीकृति पत्र मिला है। इससे पहले, इसे एसजीई , एसए में टेलीकॉम बेस्ड पैसेंजर सुविधाओं के प्रोविज़न और ईएलएस, इरोड में एफआईओएसएनईटी के प्रोविज़न के लिए सदर्न रेलवे ज़ोन के सेलम डिवीजन से स्वीकृति पत्र मिला था।
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स बोर्ड ने कंपनियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

