देहरादून। भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की बी2बी शाखा, एयरटेल बिज़नेस ने एयरटेल सिक्योर डिजिटल इंटरनेट सेवा लॉन्च करने के लिए ग्लोबल साइबर सुरक्षा कंपनी स्घ्केलर के साथ साझेदारी की है। यह सेवा भारत की पहली, पूरी तरह से प्रबंधित जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (जेड टी ए) आधारित साइबर सुरक्षा समाधान है, जिसे कंपनियों को अलग-अलग साइबर खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है। एयरटेल सिक्योर डिजिटल इंटरनेट कंपनियों की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाता है। यह एयरटेल की इंटरनेट लीज़ लाइन (आई एल एल) कनेक्टिविटी को स्घ्केलर की क्लाउड सिक्यूरिटी और सिक्यूरिटी सर्विस एस एस ई तकनीक के साथ जोड़ता है। इसमें एस एस एल निरीक्षण, क्लाउड फ़ायरवॉल, और क्लाउड ऐप्स जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं तक शामिल हैं।
‘एयरटेल सिक्योर डिजिटल इंटरनेट’ सेवा लॉन्च की
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

