खटीमा,। नगर के गोटिया इलाके में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गयी। सूचना पाकर मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। किन्तु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
खटीमा के गोटिया मार्केट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्थान पर संकरी गलियों व जाम की वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई, जिस वजह से दमकल की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच सकी और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वार्ड के सभासद जीशान अहमद ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार गोटिया इलाके के अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया है। लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता। अगर अतिक्रमण नहीं होता तो अग्निशमन की गाड़ियां समय से पहुंचती और आग पर समय रहते काबू पा लिया जाता। फिलहाल अग्निकांड से दुकान स्वामी को भारी नुकसान हुआ है।
कपडे़ की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
Related Posts
विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की रैंडम जांच, ऑडिट एवं पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग…
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को…

