शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राठौर ने देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा है कि देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले  स्वतंत्रता सेनानी हमेशा ही हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि देश की एकता और अंखडता के लिए सभी को एकजुट रहना है।

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि देश पूर्व की भांति आगे भी ऐसे ही प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।