ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में गठित कोविड 19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर विकासखंड व ऋषिकेश नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया।
अभियान के दौरान 800 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर निशुल्क मास्क वितरित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिंद्या दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से अब तक जो बच्चे घर पर हैं, उन्हें विद्यालय खुलने पर कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां व संक्रमण से बचाव के सभी सुझावों का पालन करना चाहिए। इस दौरान राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दिउली के प्रधानाचार्य डॉ. नंदकिशोर गौड़ व श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य संदीप मोहन, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन, एम्स के हिमांशु ग्वाड़ी, विकास सजवाण, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
कोविड-19 को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
Related Posts
अग्नि सेवा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रुद्रप्रयाग,। जनपद में मंगलवार से “अग्नि सेवा सप्ताह-2026” का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। यह अभियान 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।…
पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने किया केदारपुरी का व्यापक निरीक्षण
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रूद्रप्रयाग,। 22 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा से…

