देहरादून,। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए डियो 125 ग्-एडिशन, जिसकी कीमत 87,733 है, और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, जिसकी कीमत 86,211 है (दिल्ली एक्स-शोरूम)। आज के बदलते राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए ये दोनों स्पेशल एडिशन एक रिफ्रेश्ड आइडेंटिटी, आकर्षक नए ग्राफिक्स और प्रीमियम डिज़ाइन एन्हांसमेंट्स के साथ पेश किए गए हैं, जो तेज़ी से बढ़ते भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इनकी अपील को और बढ़ाते हैं।
नए स्पेशल एडिशन पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, “होंडा में हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स लाने का प्रयास करते हैं जो भारत के न्यू-एज राइडर्स की आकांक्षाओं से जुड़ें। बिल्कुल नया डियो 125 ग्-एडिशन और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, स्टाइल की नई अभिव्यक्तियां पेश करने के साथ-साथ उस भरोसे और विश्वसनीयता को भी दर्शाते हैं, जिसकी उम्मीद ग्राहक होंडा से करते हैं। ये लिमिटेड एडिशन एक्सप्रेसिव डिज़ाइन को होंडा की भरोसेमंद क्वालिटी के साथ जोड़ते हैं, ताकि हर राइड आत्मविश्वास भरी और सहज महसूस हो।”लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग योगेश माथुर ने कहा, “डियो 125 ग्-एडिशन होंडा की अपनी जेन डिज़ाइन टीम द्वारा तैयार की गई बोल्ड और यूथफुल एनर्जी के साथ आता है, जो आज के युवा राइडर्स की व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है। वहीं, शाइन 125 लिमिटेड एडिशन एक क्लीन और टाइमलेस डिज़ाइन अप्रोच अपनाता है, जो मोटरसाइकिल के स्लीक स्कल्प्चर्ड फॉर्म और रिफाइंड लुक को उभारता है। इन नए एडिशन्स के साथ हमारा लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, कम्फर्ट और रोज़मर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस का संतुलन देना है, ताकि वे सड़क पर आत्मविश्वास के साथ खुद को अभिव्यक्त कर सकें। दोनों मॉडल होंडा के सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन और सभी के लिए सुरक्षित व सहज राइडिंग अनुभव पर फोकस को बरकरार रखते हैं।
क्लीन और एलिगेंट शाइन 125 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया; कीमतों की घोषणा
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

