58 / 100 SEO Score
जराहटके: जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिर्फ 3 घंटे के अंदर 3500 किलो मेहंदी का प्रसाद खत्म हो गया।
यह घटना  सिंजारा उत्सव (Sinjara Mahotsav) का था, जो कि गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। 13 सितंबर 2026  के बीच की है, जब सोशल मीडिया (जैसे इंस्टाग्राम रील्स) पर एक वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो में दावा किया गया कि इस मंदिर की मेहंदी लगाने या प्रसाद के रूप में लेने से कुंवारे लोगों की शादी एक साल के अंदर हो जाती है। इस अफवाह या मान्यता के फैलते ही मंदिर में अचानक भक्तों और खासकर अविवाहित (कुंवारे) लड़कों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते देखते ही देखते महज 3 घंटे में हजारों किलो मेहंदी बंट गई। मंदिर के बाहर और जवाहर लाल नेहरू मार्ग जैसे आसपास के मुख्य रास्तों पर करीब 1.5 से 2 घंटे तक भयंकर ट्रैफिक जाम लगा रहा अचानक उमड़े जनसैलाब के कारण मंदिर परिसर में जबरदस्त धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान महाराष्ट्र से आई एक महिला श्रद्धालु भीड़ के दबाव के कारण बेहोश भी हो गई।
यह मेहंदी राजस्थान के पाली जिले के सोजत (Sojat) से मंगवाई जाती है, जो अपनी बेहतरीन खुशबू, गहरे लाल रंग और शुद्धता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मंदिर में सिंजारा उत्सव के दिन बप्पा के चरणों में मेहंदी अर्पित करने की यह परंपरा करीब 200 साल पुरानी है।