गुप्तकाशी,। लोनिवि ऊखीमठ की लापरवाही कभी भी वाहन चालकों और राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। नाला-जाखधार मोटर मार्ग पर राइंका गुप्तकाशी के निकट हाल ही में लगी सुरक्षात्मक दीवार चालीस फीसद क्षतिग्रस्त हो गयी है। सम्बन्धित ठेकेदार तथा अभियंताओं की मिलीभगत से दीवार का निर्माण बिना फाउंडेशन के ही निर्मित किया गया था, जिस कारण यह निर्माण होने के चंद दिनों में ही क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार का अधिकांश भाग सिंक हो चुका है। हालांकि ठेकेदार द्वारा तुरंत यहां पर मजदूरों को पुनर्निर्माण कार्य में लगाया है। बिना तकनीकि व्यक्ति की मौजूदगी में इस कार्य को किए जाने से इसमें लापरवाही बरती जा रही है। खोखली दीवार के निर्माण के स्थान पर ठेकेदार द्वारा हवा में लटके फाउंडेशन के बाहर से ही सीसी किया जा रहा है, जबकि दीवार से पूर्व फाउंडेशन के लिए एक इंच भी खुदाई नहीं की गयी है, जिस कारण थोड़ी सी बरसात में ही दीवार टूट चुकी है। अभियंता अपनी लाचारी छिपाने के लिये कह रहे हैं कि ठेकेदार को उक्त दीवार के लिए कोई भी पेंमेंट नहीं हुयी है। यह अभी डीएलपी की सीमा में है। पर प्रश्न चिन्ह यह कि दीवार लगाने से पूर्व सिंकिग जोन के ट्रीटमेंट के लिये ऐहतियात क्यों नहीं बरती गयी। इसी स्थान पर दस वर्षों में छह बार इस स्थान पर दीवार लगाई गयी है, जो बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहीं, अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी ने बताया कि इस बात का संज्ञान लिया गया है। इस स्थान पर बेहतर और मजबूत दीवार के निर्माण के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। कहा कि जब तक विभाग दीवार को लेकर पूर्ण संतुष्ट नहीं होगा, पेमेंट नहीं किया जायेगा।
-ठेकेदार और विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में बना आक्रोश,
Related Posts
सीएम धामी से मिला वीबीजी-रामजी प्रतिनिधिमंडल, समायोजन और स्थायीकरण का मिला आश्वासन
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। उत्तराखंड में श्विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) के तहत कार्यरत संविदा व मानदेय कर्मचारियों…
उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में…

