मसूरी,। हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रौं पर शुभ मंगलम संस्था ने चैत्र की दूसरे नवरात्रि के अवसर पर 101 कन्याओं एवं 31 लंगूरा का पूजन किया व विधिवत कलावा व तिलक लगाकर कन्याओं को चुनरी उडाई गयी वहीं लंगूरों को रूमाल दिया गया। इस मौके पर सभी को प्रसाद, फल व दक्षिणा दी गयी।
हिंदू नववर्ष के आगमन व चैत्र नवरात्रों पर मसूरी में गरीब कन्याओं का विवाह करवाने वाली संस्था शुभ मंगलम ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर 101 कन्याओं व 31लंगूरो का पूजन किया गया व प्रसाद, उपहार तथा दक्षिणा दी गयी। इस मौके पर माता रानी के जयकारे लगाने के साथ ही मां भगवती की आरती की गयी व बच्चों को हिंदू संवत में चैत्र नवरात्रों व नववर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है व शुभ मंगलम नव वर्ष के आगमन में सर्वप्रथम कन्या पूजन करती है। उन्हांने बताया कि शुभ मंगलम संस्था गरीब कन्याओं के विवाह करवाती है व उनके माता पिता को जरूरी शादी का सामान देती हैं। अब तक शुभ मंगलम 67 कन्याओं के माता-पिता को उनके विवाह योग्य सामान दे चुके हैं। आगामी अप्रैल माह में तीन कन्याओं के माता-पिता को सामान देने की तैयारी है। कार्यक्रम में रेणु अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, सरोज जैन, सारिका अग्रवाल, राशी अग्रवाल सहित सदस्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल भी मौजूद रहे।

