देहरादून,। उधमसिंहनगर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सतर्कता विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात हैं। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को जानकारी दी थी कि उसके खेत में लगे 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले अधिकारी ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार आरोपी अधिकारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत सतर्कता विभाग से करें, ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उद्यान निरीक्षक 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Related Posts
अग्निवीर सेल का गठन, उत्तराखंड के लिए गौरवशाली और अन्य राज्यों के लिए मिसालः कर्नल कोठियाल
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने धामी कैबिनेट द्वारा मंजूर अग्निवीर सेल गठन के निर्णय को, उत्तराखंड के लिए खुशी और अन्य राज्यों…
भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा एक सितंबर से
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score रुद्रप्रयाग,। ऊखीमठ की कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा एक सितंबर से…

