77 / 100 SEO Score
Bollywood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत मुंबई के 20 स्कूलों को गोद लेकर उनके जीर्णोद्धार (Refurbish) करने का बड़ा ऐलान किया है। दोनों ने BMC के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ली है। आलिया ने कहा कि वो दोनों सेवा संकल्प अभियान में अपना सहयोग करने के लिए ये कदम उठा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इससे बच्चों को आगे बढ़ने और चीजों को सीखने में मदद मिलेगी। आलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी।