64 / 100 SEO Score

चंडीगढ़,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) : पंजाब में अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने मृतक की पहचान महंत-मेहली फगवाड़ा बाईपास रोड के साथ गुरु नानक नगर निवासी 70 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में की।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को हमलावरों ने बुजुर्ग के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी 60 वर्षीय पत्नी सुपीता को हल्की चोटें आईं।हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ भादसं की धारा 302 (हत्या) सहित कई अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।