73 / 100 SEO Score

National:- इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को वन-ऑन-वन बहस की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि इस बहस के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। राहुल ने कहा कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि उनका फोन टैप कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में हैं, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं. वन-ऑन-वन बहस से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है. ऐसी कई दूसरी जानकारियां भी हैं, जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं.”