विकासनगर: पछवादून में रविवार को 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से एक को कोविड सेंटर भेज दिया गया, जबकि 13 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सहसपुर की नोडल अधिकारी डा. विनीता सयाना ने बताया कि रविवार को 40 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच और 63 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए। एंटीजन टेस्ट के दौरान धूलकोट के आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि सभी संक्रमित मरीज कुछ दिन पहले गांव में संपन्न हुई एक शादी में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। वहीं विकासनगर क्षेत्र में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डा. प्रदीप चैहान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व की गई आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट में डांडा जीवनगढ़ से दो और दिनकर विहार, कैनाल रोड से एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर चकराता में भी एक पीआरडी जवान और एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. केसर सिंह चैहान ने बताया कि पीआरडी जवान को उपचार के लिए कोविड सेंटर भेज दिया गया है, जबकि महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
पछवादून में 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Related Posts
पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की…
ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियां गठित न होने पर एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाओं के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता…

