देहरादून,। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां पता चला कि उसके पति ने निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज से हमला किया जिससे उसकी आंतों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है। बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज, बर्बरता की हदें पार
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

