शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जे0आर0 कटवाल, पूर्व विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री संजीव कटवाल, मण्डी संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री एवं विशेष कार्याधिकारी शिशु धर्मा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री डा0 संजय ठाकुर, विस्तारक योजना कर प्रदेश प्रमुख राज पाल सिंह, शिमला संसदीय क्षेत्र के वर्तमान पूर्णकालिक विस्तारक प्रियव्रत, मण्डी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्ताकर रामप्रकाष पटियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। रामप्रकाश पटियाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
रामप्रकाश पटियाल का जन्म 19-12-1957 को हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहसील के चेली गांव में हुआ| उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्रेम सिंह पटियाल और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती नारो देवी था| उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तथा दो बार घुमारवी भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष रहे, वह ब्लॉक समिति के सदस्य और तदोपरान्त वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे, रामप्रकाष पटियाल ने जिला ऊना के विस्तारक के दायित्व पर भी कार्य किया तदोपरान्त वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक रहे और वर्तमान में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे थे | आप अपने पीछे पत्नी व दो विवाहित पुत्र छोड़ कर 12 अगस्त 2020 की रात्री 1.30 बजे को प्रभु चरणों में लीन हो गये|
रामप्रकाश पटियाल बहुत ही सौम्य, सरल व मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्होनें अपने विस्तारक कार्यकाल में पार्टी के लिए बहुत बेहतरीन कार्य किए जिसका पार्टी को बहुत लाभ मिला। इससे पूर्व रामप्रकाश पटियाल संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी उनको और उनके सहयोग को सदैव याद रखेगी।
भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में भाजपा शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है ।