हल्द्वानी,। मुखानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 38 वर्षीय प्रदीप आर्य पुताई का काम करता था और परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात मायके गई पत्नी से फोन पर उसकी बात हुई। इस दौरान फोन पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
युवक ने उसे फोन कर वापस आने को कहा, लेकिन मना करने पर वह आक्रोशित हो गया। स्वजन के मुताबिक विवाद के बाद प्रदीप ठेके से शराब लेकर आया और उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर पी गया। जहरीला पदार्थ सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।हालत गंभीर देख स्वजन उसे तत्काल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक 13 वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी है।
पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शराब में मिलाकर पिया जहर, मौत
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

