देहरादून,। राजधानी में पुलिस कस्टडी के दौरान एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला रायपुर थाना देहरादून का है, जहां हिरासत में रखे गए जवान सुनील रतूड़ी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस को लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति नशे की हालत में था। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। थाने में हंगामा करने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद जवान बेसुध अवस्था में मिला। पुलिसकर्मी तुरंत उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब पुलिस ने हवालात की जांच की, तो पता चला कि जवान का शव कंबल से बने फंदे में लटका मिला था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की पारदर्शिता पर सवाल न उठे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि परिजनों ने हंगामा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।” देहरादून की यह घटना पुलिस कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगी।
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

