देहरादून,। उत्तराखंड के दूरस्थ जिला पिथौरागढ़ के कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में लगी मानकों की चौपाल विकासखंड कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा मानकों पर आधारित चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निर्देशक सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया एवं मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों की उपयोगिता विषय पर संवाद किया गया। मानकों के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में किस प्रकार से सुधर जा सकता है। दैनिक उपभोग में गुणवत्ता पूर्ण की वस्तुओं को क्रय करने की अपील ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गयी । कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोरा सहित विकासखंड के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । सौरव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोजगार के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पिथौरागढ़ जिले के रिसोर्स पर्सन दीपक जोशी ग्राम डूंगरी से पूर्व सैनिक हेमराज बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून ने लगाई चौपाल
Related Posts
केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2026 के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार 2026 में उत्तराखंड…
हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले क्षेत्रों की होगी एरिया वाइज मैपिंग
6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

