64 / 100 SEO Score

शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से उन्होंने अपना एक श्रेष्ठ मित्र खो दिया।उन्होंने कहा कि राकेश वर्मा छात्र राजनीति से उनके परम् साथी थे।उनके निधन से ठियोग क्षेत्र ने एक बड़ा ही होनहार युवा नेता को खो दिया। राठौर ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है।