देहरादून: प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई, जबकि 61 नए संक्रमित मामले मिले हैं। सात जिलों में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 96129 हो गई है। इसमें 91966 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 7133 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। छह जिलों में 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 28 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 12, नैनीताल में 10, ऊधमसिंह नगर में नौ, रुद्रप्रयाग में एक और चंपावत जिले में एक संक्रमित मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में 53 वर्षीय संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1644 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 91966 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में रिकवरी दर 95.67 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 4.50 प्रतिशत है।
प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 61 नए मामले मिले
Related Posts
मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने,…
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score टिहरी,। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को न्यू टिहरी में प्रचार वाहन को टिहरी गढ़वाल…

