देहरादून,। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने कैंप कार्यालय राजेन्द्र नगर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि बाबा साहब केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक, संविधान निर्माता और करोड़ों शोषित-वंचित लोगों के लिए आशा की किरण थे।
श्री जोशी ने कहा, “बाबा साहब का जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने समानता, बंधुत्व और सामाजिक समरसता की जो भावना हमारे संविधान में पिरोई, वह आज भी हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके आदर्शों और मूल्यों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस अवसर पर श्री जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और एक समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अजीत कुमार शर्मा,संजय कुमार ,धीरज शाही पूरण सिंह राजेंद्र कुमार आशीष कुमार गोपाल सिंह मोहित सिंह मनजीत सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Related Posts
केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2026 के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार 2026 में उत्तराखंड…
हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले क्षेत्रों की होगी एरिया वाइज मैपिंग
6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

