नेक्स्ट जनरेशन सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते बदली 10 अंकों वाले PNR की सीरीज, दिसंबर तक सभी ट्रेनों में लागू होगा नया नियम
National: भारतीय रेलवे ने अपने टिकटिंग और रिजर्वेशन अनुभव को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नेक्स्ट जनरेशन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के अपग्रेडेशन के कारण रेलवे ने अपनी दशकों पुरानी 10 अंकों वाली PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) सीरीज में बदलाव करना शुरू कर दिया है। यह नई व्यवस्था दिसंबर 2026 के तीसरे हफ्ते तक देश की सभी ट्रेनों में पूरी तरह लागू हो जाएगी। इससे सिस्टम की स्पीड बढ़ी है और बुकिंग, सीट की उपलब्धता या अन्य जानकारी रियल-टाइम में मिलने लगी है।

