देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित सभी विकास कार्यों को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने युमना पेयजल पंम्पिग योजना के माध्यम से मसूरी शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

