देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चैडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत घ् 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के कि.मी. 4.850 से कि.मी. 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में बदलने की योजना के लिए 80.63 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं अन्य सम्बन्धित क्रियाकलापों हेतु तात्कालिक रूप से11.00 करोड़ की योजना राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किये जाने के साथ ही आपदा के दृष्टिगत् संवेदनशील 05 जनपदों (पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर) में पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत किये जाने हेतु 15.23 करोड़ की योजना राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 160.54 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

