शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस विभाग के आईजीपी पुनीता भारद्वाज, डीआईजी संतोष पटियाल एवं सुनील कुमार और सीआईडी सब-इंस्पेक्टर उमा दत्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक(पीपीएमडीएस) और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीपीएमएस) के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।

कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि संतोष पटियाल, सुनील कुमार और उमा दत्ता को पीएमएमएस पदक से सम्मानित किया जाएगा।