देहरादून,। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के सामने भारत के संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम व निर्वाचनों का संचालन नियम सहित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से एक सप्ताह के भीतर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन विभाग के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित रहेगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों/मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फारमेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करने, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से गिरिराज हिंदवाल,दिनेश सिंह, बहजन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

