देहरादून,। कड़कड़ाती ठंड के इस मौसम में जब गरमा-गरम जायके की तलब होती है, तो दक्षिण भारतीय व्यंजनों से बेहतर भला और क्या हो सकता है? देहरादून के ’मॉल ऑफ देहरादून’ स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ’सागर रत्ना’ इन दिनों शहर के फूड लवर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में यहाँ के अनुभव ने यह साबित कर दिया कि बेहतरीन खाने और शानदार माहौल के लिए यह एकदम सही जगह है। सागर रत्ना न केवल अपने क्लासिक दही वड़ा, इडली सांभर, रवा डोसा और मसाला डोसा के लिए जाना जाता है, बल्कि इनके मेन्यू में कई ऐसी खास डिशेज हैं जो स्वाद के साथ-साथ आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं।
इडली चाट यह यहाँ की सबसे पसंदीदा डिशेज में से एक है। कुरकुरी मिनी इडलियों को मीठे दही में डुबोकर, भुने हुए जीरे, पुदीना चटनी और पारंपरिक इमली-सोंठ के साथ परोसा जाता है। ऊपर से बूंदी और अनार के दानों की गार्निशिंग इसके स्वाद को दोगुना कर देती है। चेट्टिनाड मसाला डोसा फ्यूजन के शौकीनों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। देसी घी और दक्षिण भारत के पारंपरिक मसालों (लाल और हरी पेस्ट) से तैयार यह डोसा दो अलग-अलग फ्लेवर का अनूठा अनुभव देता है। वेजिटेबल चीज़ डोसा कुरकुरे डोसा रोल्स के साथ फॉनड्यू स्टाइल चिली चीज़, शिमला मिर्च, गाजर और प्याज का मेल इसे बच्चों और युवाओं की पहली पसंद बनाता है। वहीं, अगर आप सब कुछ थोड़ा-थोड़ा चखना चाहते हैं, तो इनकी सागर रत्ना थाली सबसे अच्छा विकल्प है। विभिन्न सब्जियों, अचार, मीठे दही और कुरकुरे पापड़ का यह कॉम्बो सचमुच लाजवाब है। सागर रत्ना आज भी अपनी पुरानी पहचानकृबेहतरीन मेहमाननवाजी, शुद्धता और उत्कृष्ट सेवाकृको बरकरार रखे हुए है। शाम के वक्त यहाँ परिवारों की चहल-पहल और ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ सुकून से भोजन करते लोग इस जगह की लोकप्रियता की गवाही देते हैं। यदि आप भी एक यादगार और आरामदायक भोजन की तलाश में हैं, तो ’मॉल ऑफ देहरादून’ का सागर रत्ना आपका स्वागत करता है।
मॉल ऑफ देहरादून में ’सागर रत्ना’ का जलवा
Related Posts
विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की रैंडम जांच, ऑडिट एवं पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग…
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को…

