5 / 100 SEO Score

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को “माउंटेन्स ऑफ लेबर; करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकॉनोमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड’’ पुस्तक भेंट की।
राज्यपाल की पहल पर “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” कार्यक्रम के अंर्तगत तैयार की गई इस पुस्तक में उत्तराखण्ड और हिमालयी क्षेत्र की महिलाओं की आजीविका, उनके जीवन में आए आर्थिक बदलाव और सशक्तीकरण से जुड़ी जानकारियाँ शामिल हैं।
इस पुस्तक को दून विश्वविद्यालय द्वारा एक वर्ष के शोध के अंर्तगत तैयार किया गया है। पुस्तक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. राजेन्द्र पी. ममगाईं एवं श्रुति ढौंडियाल द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी मौजूद रहीं।