देहरादून: राज्य में गुरुवार को कोरोना के 620 नये मामले सामने आए। नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य में 84689 पहुंच गई है। अब राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 6062 है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 48 केस अल्मोड़ा, 22 बागेश्वर, 34 चमोली, 14 चंपावत, 194 देहरादून, 36 हरिद्वार, 127 नैनीताल, 20 पिथौरागढ़, 18 रुद्रप्रयाग, 28 टिहरी, 40 यूएसनगर, 39 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। राज्य की संक्रमण दर 5.40 प्रतिशत और रिकवरी दर 90 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में 76223 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 13169 सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई। 14427 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 17175 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 1384 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को तीन मरीजों की सुशीला तिवारी हल्द्वानी, एक एम्स ऋषिकेश, तीन हिमालयन अस्पताल देहरादून, एक प्रयास अस्पताल यूएसनगर, एक मरीज की वेलमेड अस्पताल देहरादून में मौत हुई।
राज्य में कोरोना संक्रमण के 620 नये मामले सामने आए, नौ मरीजों की मौत
Related Posts
भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति और भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य…
सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री के कार्यकाल का उत्तराखंड सबसे बड़ा लाभार्थी, हो रहा उत्तराखंड का नवोदय
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर,…

