कोरोना आउटब्रेक के दौरान पीएम नरेंद्र ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। हर किसी को घर पर रहने के लिए कहा गया है ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्स अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच हर कोई घर पर है और सिर्फ जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहा है। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पेट डॉग के साथ एक बिल्डिंग में घुसते दिखाई दिए।
वीडियो देखकर लग रहा है कि वे अपने डॉग को वॉक करवाने ले गए थे। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि दोनों साथ रह रहे हैं। रीसेंटली आलिया ने रणबीर के डॉग की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
वर्क फ्रंट पर बात करें तो दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और डिम्पल कपाडिय़ा भी नजर आएंगे।
लॉकडाउन के बीच साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया, सामने आया वीडियो
Related Posts
सायली सालुंखे ने टीवी में अपने करियर की शुरूआत के बारे में की बात
59 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: मेहंदी है रचने वाली’ की अभिनेत्री सायली सालुंखे, जो वर्तमान में टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ में नजर…
आदिपुरुष से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता
52 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म आदिपुरुष की खूब चर्चा चल रही है। ओम राउत इसका निर्देशन कर रहे हैं।…

