शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी।स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश प्रेमियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर अंग्रेजी हुकूमत की गोलियां खाई,हस्ते हस्ते फांसी के फंदे तक को गले लगया।

वीरभद्र सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते उम्मीद जाहिर की है कि देश की आजादी पर कोई आंच नही आएगी और देश पूर्व की भांति ऐसे ही प्रगति के पथ पर निरंतर बगैर किसी बाधा के आगे बढ़ता रहेगा।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता और अंखडता पर किसी भी प्रकार से कोई आंच न आने दे।उन्होंने प्रदेशवासियों विशेष कर युबाओ का आह्वान किया है कि उन्हें देश के विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।