64 / 100 SEO Score

मुजफ्फरनगर,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): शामली जिले में गन्ने के खेत में दो लड़कियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान करने के लिए पुलिस ने चार दलों का गठन किया है।

थाना अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि लड़कियों की उम्र 20 से 22 साल प्रतीत होती है। उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उनके शव कैराना थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव में एक गन्ने के खेत से बरामद हुए थे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए मंडल अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में चार दलों का गठन किया गया है।