देहरादून,। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री गुरु राम राय हैलीपैड, पथरी बाग पर पहुंचे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवम् गुलाब देकर स्वागत एवम् अभिनंदन किया।
गुरुवार को सीएम धामी ने जैसे ही नई दिल्ली से उड़ान भरी, एसजीआरआर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमण्डल उनके स्वागत को एसजीआरआर हैलीपैड पर पहुंच गया। दोपहर 1ः18 मिनट पर हैलीकॉप्टर के हैलीपैड पर पहंुचते ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ (प्रो) कुमुद सकलानी व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट के सलाहकार डॉ जे.पी.पचौरी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन सेमवाल ने सीएम धामी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुलसचिव डॉ लोकेश गम्भीर ने माननीय मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी सदस्यों का परिचय करवाया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रबन्ध समिति से सतीश पुरोहित, नंदन सिंह गुसाईं, सुनील चौहान, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभी डीन एवम् फैकल्टी सदस्य शामिल रहे।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

