शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सैनिटाइजर और गुमनाम पत्र मामले में कांग्रेस समेत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का घेराव किया। सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कहीं लड़ाई में नज़र नहीं आए। सारी दुनिया जयराम को बेस्ट मुख्यमंत्री कह रही है लेकिन कांग्रेस अनर्गल बयान दे रही है। मामले में सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। कहा कि सैनिटाइजर मामले में सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।
वेंटिलेटर मामले भारद्वाज ने कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो पत्र न लिखे। हम कार्रवाई करेंगे। पूर्व सीएम पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कहां है वक्कामुल्ला चंद्रशेखर का मामला? सीबीआई की रेड तक हो चुकी है। कांग्रेस इस पर गौर करे। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि आज स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विधायक बलवीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता भी मौजूद रहे।