देहरादून,। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनपद पौड़ी के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इंस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से धूमाकोट क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन स्थापित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लॉक में 1200-1300 पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन निवास करते हैं, जिन्हें सीएसडी कैंटीन की सुविधा के लिए लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पूर्व सैनिक वृद्ध हैं और लंबी दूरी तय कर लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है।
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया कि धूमाकोट तहसील के पास सीएसडी कैंटीन स्थापित की जाए, जिससे उन्हें आवश्यक वस्तुएं सुलभ हो सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कैंटीन का संचालन गढ़वाल राइफल्स एवं रेजीमेंटल सेंटर, लैन्सडाउन द्वारा किया जा सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत जिलाधिकारी पौड़ी को पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक नैनीडांडा के.जी.एस.नेगी, रि. कर्नल आरडी रावत, राइफलमैन योगेश्वर ध्यानी, दिनेश रावत, हीरा सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

