टिहरी,। टिहरी पर्यटन के मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से गूंज रहा है। राष्ट्रीय खेलों की ही तरह इस आयोजन की थीम के साथ भी पर्यावरण को जोड़ा गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि टिहरी लेक फेस्टिवल के साथ पर्यावरण का संदेश भी आगे बढ़ रहा है। इस फेस्टिवल का इस बार जो पूरा नाम उभरकर सामने आया है, वो हिमालयन ओ टू टिहरी लेक फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल के नाम के साथ हिमालयन ओटू जोड़ दिए जाने के बाद पर्यावरण की चर्चा भी हो रही है। टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल के अनुसार-इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करते वक्त यह विचार सामने आया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैले। इसी क्रम में इसके नाम के साथ हिमालय ओ टू को भी जोड़ दिया गया।
दरअसल, राज्य सरकार अपने हर बडे़ आयोजन के साथ पर्यावरण के संदेश को अनिवार्य रूप से जोड़ कर आगे बढ़ रही है। वर्ष 2025 में हुए राष्ट्रीय खेलों की थीम पर्यावरण पर आधारित रही थी। देश भर में राज्य सरकार की इस पहल की काफी चर्चा हुई थी, जिसमें हरित वन स्थापित करने से लेकर खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल औैर अन्य गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण का खास ख्याल रखा गया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में जो चिंता है, उसमें जरूरी है कि हम जागरुकता पर लगातार काम करें। उत्तराखंड से सभी की बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं। राज्य सरकार भी इस संबंध में अपनी जिम्मेदारी को महसूस करती है। इसलिए बड़े आयोजनों के साथ पर्यावरण की थीम को जोड़ा जा रहा है।
हर बडे़ आयोजन के साथ पर्यावरण थीम जोड़ रही सरकार
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

